फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर आलू मंडी व अर्राहपहाड़पुर सब्जी मंडी की आढ़तों व थोक दुकानों पर लॉकडाउन में प्रशासन की सख्ती के बावजूद भीड़ पर नियंत्रण नहीं है। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने सीओ सिटी के साथ तीन अप्रैल को बैठक आढ़तियों को सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए।
पालन न होने पर मंडी सचिव डॉ. दिलीप कुमार वर्मा ने अर्राहपहाड़पुर सब्जी मंडी के आढ़ती नईम एंड कंपनी, प्रमोद एंड कंपनी, मो. आजाद, अंश ट्रेडर्स, न्यू विजय लक्ष्मी ट्रेडर्स, शुभम फ्रूट कंपनी के अलावा सभी थोक व्यापारियों को लाइसेंस निरस्तीकरण का नोटिस जारी कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि दिए गए नोटिसों का अब तक स्पष्टीकरण नहीं मिला है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आढ़तियों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।