फर्रुखाबाद। धारा 144 लागू होने के बावजूद शहर में बवाल करने, तोड़फोड़, जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। नामजदों में मौलाना शमशाद चतुर्वेदी, एजाज नूरी के अलावा पूर्व सभासद समेत 59 नामजद और 450 अज्ञात बलवाई शामिल हैं। इन पर 7 क्रिमिनल अमेंडमेंट एक्ट समेत संगीन धाराएं लगाई गई हैं।
जुमे की नमाज अदा करने के बाद सड़कों पर उतरकर उपद्रव करने के मामले में शहर कोतवाली में तिकोना चौकी प्रभारी शिवशंकर तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में कहा कि चौकी प्रभारी बल के साथ गश्त पर थे, लोग एकत्रित होकर घुमना पर हाथ में लाठी, डंडा, फरसा, अवैध असलहे लेकर नारेबाजी करते हुए चौक की तरफ जाने लगे। उन्होंने रोकने का प्रयास किया, मगर लोग नहीं माने और हमला बोल दिया। क्षेत्र के सभी चौकी, कई थानों की पुलिस बुलाकर कर रोकने का प्रयास किया, तो इन्होंने तोड़फोड़, पत्थरबाजी, फायरिंग कर दी। इसमें हेड कांस्टेबिल नरवेंद्र सिंह, सिपाही ललित कुमार और संजीव गौतम घायल हो गए। बल प्रयोग के बाद इन पर काबू पाया गया। 28 नामजद और 250 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
उधर, मऊदरवाजा थाने में एचसीपी श्रीबाबू गौतम ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग टाउन हाल तिराहे पर जुलूस निकालने पर आमादा हो गए। मना किया, तो उग्र होकर पथराव, फायरिंग कर दी। लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की। पुलिस ने बलवाइयों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ा। पुलिस ने बलवा समेत 15 संगीन धाराओं में 31 नामजद 200 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
मऊदरवाजा थाने में कई हुए नामजद
मोहल्ला गढ़ीमुकीम खां निवासी मोहम्मद उर्फ मुन्ना, अरमान, अतर उल्लात, सूफी खां के हिलाल मुजीबी, इलियास, तलैया साहबजादगान के साहबे आलम, फरीद, रकाबगंज के तौशीफ, गुलफाम, जुनैद, आमिल रिजवी, शानू, जाकिर अली, बहादुरगंज के निहाल, दिलशाद, शान, राजा, आमिर, कटरा बख्सी के हसरत, शेरू, शमशेर खानी के आमिर, आकाश पैलेस के सामने के शानू, दीवान मुबारक दक्षिणी के शफीक, नक्खान के मौलाना एजाज नूरी, शमशेर खानी के नाहिद, ढिलावल के शोएब समेत 31 लोग मुकदमे में आरोपी बनाए गए हैं।
शहर कोतवाली में यह लोग हुए नामजद
शहर कोतवाली के मोहल्ला खटकपुरा इज्जत खां के राजा, डबग्राम के सुल्तान, मनिहारी के शफीक, विमल बस सर्विस का चालक आलम, बूरा वाली गली के साकिब, दानिस, शादाब, रिजवान रिजवी, भीकमपुरा के शानू, नखास के आकिल, खैराती खां के जुबैर, फरियाब , तलैया साहबजाद खां के साहिबे आलम, छोटा बंगसपुरा के जान मोहम्मद मौलवी, गढ़ी मुकीम खां के शहनवाज, सूफी खां के हिलाल मुजीबी, चीनीग्रान के खुर्शीद, खैराती खां के पूर्व सभासद आसू, शाहिद, सीम, इमरान, फरीद, झंडा तल्ले के शबाब, खटकपुरा असलम, बाग रुस्तम के आशू, खैराती खां के छोटे, आमिर खलीफा एवं मसेनी के मिर्जा रहमान मुकदमे में आरोपी हैं।