फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के पहुंचने से पूर्व खनन माफिया ट्रैक्टर लेकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। कसबा राजेपुर में पुलिस की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल चल रहा है। शनिवार को सूचना पर एसडीएम ने छापा मारा। इस पर खनन माफिया ट्रैक्टर लेकर भाग गए।
विज्ञापन

थाना राजेपुर में खनन माफिया सक्रिय हैं। पुलिस की मिलीभगत से रात-दिन खुलेआम थाने के सामने मिट्टी भरे ट्रैक्टर-ट्राली निकलते हैं। दो खनन माफियाओं में विवाद होने पर मामला एसडीएम तक पहुंच गया। एसडीएम ने देर रात मौके पर पहुंचे। इससे पूर्व खनन माफिया जेसीबी व ट्रैक्टर लेकर भाग गए। एसडीएम ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
पुलिस को जांच में कुछ न मिलने पर एसडीएम ने कानूनगो हरिकिशन को जांच सौंपी। कानूनगो ने बताया जांच की जा रही है। खनन माफियाओं को चिह्नित कर नोटिस दिए जाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि खनन माफिया पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की जाती। क्षेत्र में चर्चा है कि उपजिलाधिकारी के आदेश पर एक दरोगा ने खनन माफिया के कुछ ट्रैक्टर पकड़ कर थाने ले गए, बाद में छोड़ दिये गए। उपजिलाधिकारी बृजेंद्र कुमार ने बताया कि खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन किसी भी दशा में नहीं होने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें