फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से पार किए लाखों के नगदी-जेवर

Thu, 17 Sep 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने बुधवार की रात मऊदरवाजा थाना इलाके में दो मकानों व शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मकान से लाखों रुपये के नगदी-जेवर पार कर दिए। पुलिस ने जांच पड़ताल की, पर किसी भी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा इलाके के मोहल्ला टिलियां अहमदगंज बीबीगंज निवासी सर्वेश गुप्ता प्राइवेट नौकरी करते हैं। सर्वेश बुधवार की रात परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात को चोर दीवार फांदकर छत पर आ गए। इसके बाद सीढ़ियों से उतरकर घर में घुसे और कमरों में लगे तालों को तोड़कर अलमारी, अटैचियों और बक्सों से नगदी-जेवर ले गए।

सुबह उठे परिजन मेनगेट खुला देखकर सन्न रह गए। कमरों में पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर आई पुलिस ने जांच पड़ताल की। सर्वेश ने बताया कि करीब तीन लाख की चोरी हुई है। बेटी ज्योति की शादी कुछ समय पहले ही की थी। वह घर पर आई थी। चोर बेटी के जेवरों के अलावा पत्नी प्रभा के जेवर और अलमारी में रखे 15 हजार रुपये भी ले गए।
विज्ञापन


चोरों ने बुधवार की रात इसी थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी हाफिज उल्ला खां भीकमपुरा निवासी मोहसिन के घर में चोर छत के रास्ते घुसे और कमरों को खोल कर नगदी- जेवर ले उड़े। सूचना पर आई पुलिस ने जांच पड़ताल की। मोहसिन ने बताया कि चोर उनके यहां से 25 हजार रुपये और करीब 2 लाख के जेवर ले गए।

उधर, शहर कोतवाली के मोहल्ला पक्कापुल पटवनवाली गली निवासी विक्की वर्मा की पक्कापुल चौराहे पर बिसातखाने की दुकान है। सर्वेश बीती रात परिवार के साथ अपने घर की छत पर सो रहे थे। बुधवार की रात चोर घर में घुसे और बक्सों व अटैचियों से नगदी-जेवर चोरी कर लिए।

पुलिस, सर्वेश के घर पर किराए पर रहने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सर्वेश ने बताया कि चोर 90 हजार रुपये और 2 लाख रुपये के जेवर ले गए। सर्वेश ने पकड़े गए लोगों पर शक जाहिर करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें