फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाजार से लौटती महिला व बच्चे पर फेंकी तेजाब की बोतल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाजार करके घर लौट रही महिला और बच्चे पर बाइक सवारों ने तेजाब की बोतल फेंक दी। जमीन पर बोतल गिरने से तेजाब महिला की साड़ी पर गिरा और कुछ छींटे बच्चे पर पड़ी। इससे बच्चा झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदारों से पूछताछ की। पुलिस तेजाब फेंकने की बात से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कछियाना निवासी मनोज शर्मा की पत्नी धनदेवी, अपने एक साल के पुत्र देवांश, अर्पित (13) और प़ड़ोसी शीला के साथ बाजार करने आई थीं। देर शाम घर लौट रही थीं, तो सुभाष गेट के पास नितगंजा के सुरेश ठाकुर की फल की ठेली के पास बाइक सवारों ने तेजाब की बोतल फेंक दी। बोतल जमीन पर गिरी और उससे निकला तेजाब धनदेवी की साड़ी और देवांश के ऊपर गिरा। इससे देवांश चीखने लगा। कुछ लोगों ने बोतल नाली में फेंक दी। महिला कोतवाली पहुंची और शिकायत की। इस पर पहुंची पुलिस ने ठेली दुकानदार को हड़काया। पुलिस का कहना है कि तेजाब फेंकने की बात गलत है। किसी बाइक सवार के साड़ी उलझने से बोतल गिर गई होगी। इससे यह दुर्घटना हुई है। फिर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें