फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित सात पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। दहेज में 25 लाख रुपये व कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला के पति सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला धनी निवासी बबली ने जनपद मैनपुरी कोतवाली सदर के मोहल्ला गोला बाजार निवासी पति राजकुमार, ससुर हरीबाबूू, सास धनदेवी, देवर मोहित, मनीष,अंशुल, देवरानी ज्योति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि 17 फरवरी 2017 को राजकुमार के साथ उसकी शादी की गई थी। शादी के कुछ माह बाद ही ससुरालीजन दहेज में कार व 25 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन मारपीट करने लगे। इस बीच उसने एक पुत्र व एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुरालीजनों ने उत्पीड़न बंद नहीं किया। 22 फरवरी को ससुरालीजनों ने मारपीट कर उसको बच्चों सहित घर से निकाल दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें