फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

Wed, 24 May 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मौसी के घर आई असम की युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती ने कार्रवाई के लिए एसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


असम के जनपद कामरूप निवासी युवती की मौसी कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहती है। एक वर्ष पहले युवती मौसी के घर पर आई थी। उस दौरान पड़ोसी महिला ने अपने पुत्र से युवती की शादी का प्रस्ताव रखा। युवती की मौसी ने उसकी मां से बात की और शादी करने पर हामी भर दी। युवक ने शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर युवक ने मंदिर में माला डालकर फोटो खिंचवा ली। वह युवती को अपने घर ले गया। वहां पत्नी की तरह रखने लगा।
वहां युवक के भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने इसकी शिकायत मौसी से की। मौसी ने 13 मई को पंचायत कराई। वहां सभी ने आगे से गलती नहीं होने का वादा करके मामले को रफा-दफा कर दिया। घर पहुंचने पर युवक व उसके परिवार के लोग उसको ठिकाने लगाने की योजना बनाने लगे। इसकी सूचना युवती ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद युवती को मौसी की सुपुर्दगी में दे दिया। युवती ने मंगलवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले में युवक व उसके भाई सहित परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी ने कोतवाल को जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें