मोहम्मदाबाद। बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊगरपुर निवासी सूबेदार(65) सांस की बीमारी से परेशान थे। मंगलवार की रात को सूबेदार घर से 400 मीटर दूर रामेश्वर की नलकूप पर गए। वहां सूबेदार ने आम के पेड़ पर अंगौछे से फंदा लगाकर जान दे दी।
बुधवार की सुबह ग्रामीण खेत के लिए निकले तो सूबेदार को फंदे पर लटका हुआ पाया। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से आत्महत्या के बारे में जानकारी की।
पुत्र नवीन ने बताया कि सांस की बीमारी से तंग आकर पिता ने आत्महत्या की है। फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर नमूने एकत्र किए। पुत्र ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सूबेदार के तीन पुत्र नितिन, नवीन व जीतू हैं।