नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव राजा का रामपुर निवासी निशा बेगम बुधवार की सुबह घर में काम कर रही थी। उसी दौरान गांव का एक युवक व उसके साथी दरवाजे पर आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर युवक व उसके साथियों ने घर में घुसकर निशा बेगम व उसके परिजनों को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। निशा बेगम ने युवक व उसके साथियों के खिलाफ मारपीट व 65 हजार रुपये व जेवर लूटने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।(संवाद)