फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। सोमवार को तंबाकू गोदाम जा रही महिला पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव रुटौल निवासी मनोज की पत्नी रेखा पर गांव के ही महेश ने गोदाम के पास ही टकोरे से हमला कर दिया। इससे उसके चेहरे, कंधे व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। इस मामले में पुलिस ने पति की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी महेश और घायल महिला रेखा एक ही तंबाकू गोदाम में काम करते थे। दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। 23 मार्च की सुबह जब रेखा काम पर जा रही थी, तभी आरोपी ने रास्ते में घेरकर उस पर टकोरे से हमला कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिला का कानपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें