फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। बड़े भाई की शादी से ठीक एक दिन पहले छोटे भाई की हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। किशोर बाइक से खेत जा रहा था, तभी बाइक फिसलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव हुसैनगंज निवासी किशनपाल वर्मा खेती करते हैं। रविवार भोर में उनका पुत्र रोहित चिरपुरा गांव में स्थित खेत की सिंचाई कर रहा था। सुबह तीन बजे किशनपाल का पुत्र सुमित (15) भाई रोहित को पाइप देने गया। घर लौटते समय रास्ते में सुरेश के बाग के पास सुमित की बाइक फिसल गई।
सुबह चार बजे दौड़ लगाने निकले युवकों ने सुमित को सड़क पर पड़ा देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन सुमित को फतेहगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव को घर ले आए। बड़े भाई अमित की सोमवार को बरात जानी है। शादी के एक दिन पहले छोटे भाई की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दोपहर को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सुमित के दो भाई रोहित व अमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें