फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः टेंपो की टक्कर से बाइक सवार लोडर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाइक सवार की टेंपो की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर टेंपो को कब्जे में ले लिया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक चालक के सिर में गंभीर चोट आई थीं।
विज्ञापन

नवाबगंज के गांव मझंना निवासी सुनील (35) लोडर चलाता था। शुक्रवार रात को वह शमसाबाद क्षेत्र के गांव फैजबाग से बाइक से घर जा रहा था। गांव हजियांपुर के पास सामने से आ रहे टेंपो ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर टेंपो कब्जे में ले लिया।
घायल सुनील को सीएचसी भेजा गया। वहां हालत गंभीर होने पर उसको लोहिया रेफर कर दिया गया, लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई। चालक की मौत से पत्नी प्रीती, बेटी मानवी व जानवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें