फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः दुकान में नकब लगाकर सीसीटीवी कैमरा व चांदी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। कस्बे के मुख्य चौराहे पर पुलिस पिकेट से 20 कदम की दूरी पर चोरों ने सराफ की दुकान में नकब लगाकर 250 ग्राम चांदी, सीसीटीवी कैमरा व गोलक से 1500 रुपये चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बारह पत्थर निवासी विशाल वर्मा की मुख्य चौराहे पर सोने-चांदी की दुकान है। दुकान से 20 कदम की दूरी पर रात में पिकेट पर पुलिस मौजूद रहती है। शनिवार सुबह विशाल के भाई नमित ने दुकान खोली तो चोरी का पता लगा।
दुकान की दीवार में नकब लगा था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा गायब था। चोरी की जानकारी मिलने पर आस-पास के दुकानदारों की भीड़ लग गई। सूचना पर कस्बा प्रभारी यतेंद्र सिंह ने जांच की।
विज्ञापन

विशाल ने पुलिस को बताया कि एक जोड़ी नई चांदी की तोड़िया, 250 ग्राम पुरानी चांदी व गोलक में रखे 1500 रुपये चोर ले गए हैं। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें