फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की चपेट में आए बाइक सवार दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। मवेशी के सामने आ जाने पर रोडवेज बस की चपेट में आए मैनपुरी के बाइक सवार दंपति घायल हो गए। उनको पुलिस ने सीएचसी में पहुंचाया। पति की हालत गंभीर होने पर उनको लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी के बैंक कालोनी निवासी आलोक मिश्रा सोमवार को पत्नी प्रियंका मिश्रा को बाइक पर बैठाकर गंगा स्नान करने के लिए फर्रुखाबाद आ रहे थे। जब वह खिमसेपुर गांव के समाने से गुजर रहे थे तभी एक मवेशी सामने आ गया।
उससे बचने के चक्कर में बेवर की ओर से पीछे से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक से गिरकर आलोक व प्रियंका घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को सीएचसी में पहुंचाया। वहां पति आलोक की हालत गंभीर होने पर उसको लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें