फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में रोते बिलखते शैलेश के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार दुग्ध वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे लोहिया अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव हरसिंहपुर गोवा निवासी शैलेश यादव उर्फ बंगाली (35) शनिवार को मायके से पत्नी को लेने हरदोई के सवायजपुर गया था। पत्नी नहीं आईं, तो देर रात अकेले ही घर लौट रहा था।
रात करीब 10 बजे वह गांव के पास ही नगला गुलाल स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो तेज रफ्तार एक दुग्ध वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न पहने होने से सिर पर गंभीर चोटें आईं। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। वह उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शैलेश के चाचा ओमवीर सिंह ने बताया कि शैलेश चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी दो बेटी लबी और लकी हैं। शैलेश खेती करता था। एक पुत्र आरुष है। पत्नी कुसुमा देवी, मां श्रीदेवी, भाई सूरज सिंह, रामवीर और सवेंद्र सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें