फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर दौड़े वाहन, दो की जान ली

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सड़क किनारे फुटपाथ पर खड़े मामा-भांजे को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोहिया अस्पताल में मामा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि भांजे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव नगला जोधा निवासी रामऔतार जाटव की पुत्री काजल की गुरुवार रात बरात आई थी। जनपद कासगंज के थाना गंजडुडवारा के गांव धवा निवासी अरुण कुमार (18) नवाबगंज थानाक्षेत्र के गांव सलेमपुर त्यौरी निवासी अपने मामा आशीष कुमार (40) के साथ बरात में शामिल होने आया था।
गुरुवार रात को करीब 10 बजे दोनों सड़क किनारे फुटपाथ पर खड़े होकर बात कर रहे थे, तभी मंझना की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। चालक कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने मामा-भांजे को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। वहां दोनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में मामा आशीष को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव को घर लेकर चले गए। जबकि अरुण का लोहिया अस्पताल में इलाज हो रहा है।
टेंपो की टक्कर से युवक की मौत
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार टेंपो ने सड़क किनारे फुटपाथ पर खड़े युवक को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को आसपास के लोग लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक टेंपो लेकर भाग गया।
कायमगंज के गांव तिलसड़िया निवासी किसान दिलीप सिंह (40) जहानगंज के गांव हिसामपुर बहनोई के घर जा रहे थे। वह दोपहर करीब दो बजे टेंपो से ढिलावल तिराहे पर उतरे और रोड किनारे फुटपाथ पर खड़े होकर वाहन का इंतजार करने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। दिलीप रोड पर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद भीड़ जमा हो गई।
पास के ही दुकानदार सुरेश सिंह उन्हें टेंपो से लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे, तभी आईटीआई चौराहे के पास एंबुलेंस मिल गई, जो दिलीप को लोहिया अस्पताल ले गई। वहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना के बाद चालक टेंपो लेकर भाग गया।
सूचना पर पहुंचे बहनोई अशोक कुमार ने बताया कि दिलीप की पत्नी लक्ष्मी, मां शीला देवी और बच्चे सुमित, अंशिका और लल्ला हैं। दिलीप खेती करते थे। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने टेंपो की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें