फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 10 दिन से एसी बस सेवा बंद, मुश्किल में यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए चलाई जा रही एसी बसें स्थानीय डिपो के जिम्मेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई हैं। 10 दिन से बस सेवा पूरी तरह बंद कर दी गई है। इससे सुगम यात्रा करने वाले यात्री मुश्किल में हैं। इन बसों को चार नवंबर से ऑनलाइन नहीं कराया गया। लिहाजा यात्री घर बैठे सीट बुक भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो के पास दो एसी बसें हैं। इन्हें शाम के वक्त दिल्ली के आनंद विहार तक भेजा जाता था। चार नवंबर से बीएस-6 बसों के अतिरिक्त आनंद बिहार तक अन्य बसों पर प्रतिबंध के बाद से इन बसों को ऑनलाइन नहीं कराया गया।
इस दौरान महीने में आठ-दस दिन ऑफलाइन ही आनंद विहार तक बसें जाती रहीं। स्थानीय जिम्मेदारों की मनमानी इतनी कि 10 दिन से एसी बस सेवा को पूरी तरह बंद कर दिया गया। बसें कार्यशाला की शोभा बढ़ाने लगीं। इस दौरान बस अड्डा पर आने वाले यात्री परेशान होकर साधारण बसों से यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


अन्य डिपो की आती हैं एसी बसें
स्थानीय डिपो के अधिकारी आय में कमी दिखाकर बसों का संचालन नहीं कर रहे हैं, जबकि अन्य डिपो की एसी बसें लगातार चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को यदि वह बसें मिल जाती हैं, तो उनमें यात्रा कर लेते हैं।

16 दिसंबर से 28 फरवरी तक 10 फीसदी किराया घटा
राज्य सड़क परिवहन निगम ने सर्दी को देखते हुए एसी बसों में 16 दिसंबर से 28 फरवरी तक 10 फीसदी किराये में कटौती की है। मंशा है कि इससे यात्री एसी बसों में अधिक यात्रा करेंगे। इसका फायदा यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन

-एसी बसों में काफी घाटा हो रहा था। इसीलिए नहीं चलाया जा रहा था। अब किराया कम हुआ है, तो अब बसें चलाई जाएंगी। फिलहाल इनका संचालन ऑफलाइन ही किया जाएगा।
-गौरीशंकर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, फर्रुखाबाद डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें