फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में अभिषेक व कर्मवीर ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
टीम प्रभारी अतुल दास के साथ गोल्ड मेडल विजेता धर्मवीर व अभिषेक कुमार। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के दो छात्रों ने गोल्ड मेडल जीते हैं। इससे विद्यालय के स्टाफ व जिला विद्यालय निरीक्षक ने दोनों छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के चित्रगुप्त इंटर कालेज में माध्यमिक विद्यालयों की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें कानपुर मंडल से प्रतिभाग करने गई टीम में फर्रुखाबाद के महाराजा सिंह प्रेमवती इंटर कालेज के छात्र धर्मवीर और राष्ट्रीय जनता इंटर कालेज के छात्र अभिषेक कुमार भी खेलने गए थे।
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कानपुर मंडल की टीम के चार खिलाड़ियों ने चार गोल्ड और एक सिल्वर पदक जीता। गोल्ड जीतने वाले इन चार खिलाड़ियों में फर्रुखाबाद जिले के अभिषेक कुमार और धर्मवीर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इन्होंने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल करने से इनका चयन नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हुआ है। टीम प्रभारी अतुल दास और जिला क्रीड़ा प्रभारी अनसुइया दीक्षित ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें