फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककहरा पढ़ाया नहीं कराई जाएगी परीक्षा!

Sat, 01 Aug 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
साक्षर भारत मिशन योजना के तहत निरक्षरों को पढ़ना-लिखना सिखाने के लिए खोले गए लोक शिक्षा केंद्रों पर क, ख, ग पढ़ाए बिना नवसाक्षरों की सूची तैयार कर ली गई है। इनकी 23 अगस्त को परीक्षा कराई जाएगी। इसमें 70 हजार नवसाक्षरों को शामिल किए जाने का जिले को लक्ष्य मिला है। परीक्षा के लिए पंजीकरण फार्म और मूल्यांकन पुस्तिकाएं परियोजना से जिला लोक शिक्षा केंद्र पर आ गई हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में निरक्षरों को नव साक्षर बनाए जाने जाने के लिए केंद्र सरकार की साक्षर भारत मिशन योजना चल रही है। इसके तहत 512 ग्राम पंचायतों में लोक शिक्षा केंद्र खोले गए हैं। इनमें 506 में प्रेरकों की तैनाती है। इनकी जिम्मेदारी निरक्षरों को पढ़ना और लिखना सिखाने की है। प्रेरकों से अन्य काम कराए जाने के कारण अधिकांश लोक शिक्षा केंद्रों पर नामांकित

निरक्षरों को क, ख, ग तक नहीं पढ़ाया गया। इनकी परीक्षा कराए जाने की परियोजना ने 23 अगस्त की तारीख निर्धारित कर दी है। इस परीक्षा में 70 हजार नवसाक्षरों को शामिल किए जाने का परियोजना से जिले को लक्ष्य मिला है। परीक्षा कराने के लिए नव साक्षरों के पंजीयन फार्म और मूल्यांकन पुस्तिकाएं जिला लोक शिक्षा केंद्रों पर आ गई हैं। परीक्षा कराए जाने की तैयारी करने के निर्देश ब्लाक समन्वयकों को जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें