फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय विद्यालय में कक्षा एक के छात्र को पीटा

Sat, 18 Aug 2018 12:13 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
पीठ पर मारपीट के निशान दिखाता छात्र। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आवासीय विद्यालय में शोर मचा रहे कक्षा एक के छात्र की प्रधानाध्यापक ने पिटाई कर दी। मार से डर कर छात्र विद्यालय से भाग कर पड़ोस की झाड़ियों में छिप गया। पिता ने उसकी तलाश कर प्रधानाध्यापक और प्रबंधक के खिलाफ मेरापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल छात्र का सीएचसी मोहम्मदाबाद में उपचार कराया।
विज्ञापन


मेरापुर थाना के गांव हिरन खुदा निवासी राजकिशोर का छह वर्षीय पुत्र नितिन कुमार यादव मेरापुर स्थित सैनिक विद्या निकेतन आवासीय विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ता है। 14 अगस्त की रात को शोर मचाने पर प्रधानाध्यापक सुनील कुमार यादव निवासी नगला गजपत, थाना अलीगंज, जिला एटा ने उसकी लकड़ी की फंटी से पिटाई कर दी। मार से डर कर वह विद्यालय से चुपचाप निकल आया। इसके बाद झाड़ियों में छिप गया। 15 अगस्त को आवासीय विद्यालय में छात्र के न मिलने पर प्रबंधक देवराज यादव निवासी उनासी व प्रधानाध्यापक ने तलाश शुरू की। छात्र विद्यालय में नहीं मिला। प्रबंधक ने राजकिशोर यादव को पुत्र के विद्यालय सेे भागने की जानकारी दी।

पिता 15 अगस्त की शाम को विद्यालय पहुंचे। उन्होंने पुत्र की तलाश शुरू की। इन्हें नितिन झाड़ियों मेें बेहोश पड़ा मिला। वह उसे उठाकर कर लाए। छात्र ने प्रधानाध्यापक और प्रबंधक पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुत्र को लेकर पिता थाने पहुंचे। उन्होंने प्रबंधक देवराज यादव और प्रधानाध्यापक सुनील कुमार यादव के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शुक्रवार को प्रबंधक व प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ सुदीप मिश्रा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्र का सीएचसी मोहम्मदाबाद में मेडिकल कराया गया। उसकी पीठ पर मारपीट के निशान हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें