फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मंदिर : डॉक्टर न दवाएं, जांच में भी रोड़ा

विज्ञापन
फोटो-14 श्यामनगर ​स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर में लगा ताला। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगरीय हेल्थ वेलनेस सेंटरों की बदहाली कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को पड़ताल करने पर एक सेंटर पर ताला लगा मिला। खुले मिले दो सेंटरों में किसी पर भी डॉक्टर नहीं थे। एक आरोग्य मंदिर में तो न ही सामान्य दवाई है और न ओआरएस। मरीज देखने के लिए भले ही डॉक्टर न हों लेकिन जांच सामग्री बड़ी तादाद में भरी पड़ी है। इससे मरीजों को लाभ पहुंचने से ज्यादा सरकारी धन की बर्बादी दिख रही है।
विज्ञापन



शहर में 12 हेल्थ वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) हैं। किसी भी केंद्र पर फार्मासिस्ट व एलटी की तैनाती नहीं है। शासन से आदेश होने के बावजूद सात केंद्रों पर ही डॉक्टरों की तैनाती है। इन केंद्रों के लिए हर वर्ष लाखों रुपये की जांच सामग्री खरीदी जा रही है। जबकि मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। बुधवार को तीन आरोग्य मंदिरों की पड़ताल करने पर बदहाली सामने आ गई। प्रत्येक केंद्र पर डॉक्टर के अलावा एक स्टाफ नर्स, सहायक स्टाफ व क्लीनर स्टाफ की ड्यूटी चल रही है और उनका मानदेय भी निकल रहा है। नरायनपुर के बाशिंदों ने बताया कि यहां डॉक्टर तो महीने में एक-दो दिन ही देखने को मिलते हैं। हकीकत यह है कि कुछ केंद्रों पर तो डॉक्टर एक-दो बार ही जाते हैं और रजिस्टर पर पूरे माह के हस्ताक्षर कर पगार निकाल रहे हैं।

केस 1. शहर के हेल्थ वेलनेस सेंटर श्याम नगर में 1:04 बजे ताला लगा था। यहां डॉक्टर तो दूर की बात कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं मिला। आसपास गंदगी व झाड़ियां खड़ी दिखीं।
विज्ञापन


केस 2. हेल्थ वेलनेस सेंटर नरायनपुर में 1:11 बजे पहुंचने पर डॉक्टर की कुर्सी खाली थी। सहायक स्टाफ सपना व निधि गैरहाजिर बताई गईं। वहां मौजूद स्टाफ नर्स अंजू कटियार ने बताया कि सेंटर पर दर्द, गैस, बुखार, बीपी, बच्चों की एंटीबायोटिक व ओआरएस जैसी सामान्य दवाएं भी नहीं हैं। जांच सामग्री भरी पड़ी है। डाॅक्टर न आने से वह मरीजों की जांच कैसे करें। डॉक्टर जब पर्चे पर लिखते हैं तो वह जांच कर देती हैं।

केस 3. बेवर रोड भोलेपुर स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर पर स्टाफ नर्स शीतल जॉर्ज व सहायक स्टाफ आलोक सिंह बैठे मिले। दवाएं भी पर्याप्त हैं लेकिन डॉक्टर की तैनाती नहीं है। स्टॉफ नर्स ने बताया कि सामान्य मरीजों को वह दवाई दे देती हैं।

फोटो-14 श्यामनगर स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर में लगा ताला। संवाद

फोटो-14 श्यामनगर स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर में लगा ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें