फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग से नगदी समेत सामान जला

विज्ञापन
आग से जला पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के एक मकान में शार्ट सर्किट से लगी आग से 25 हजार की नगदी समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मोहल्ले के लोगों ने एक घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पलरिया निवासी विनीत मिश्रा प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके मकान की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में शाम करीब सवा सात बजे कुछ लोगों ने धुआं उठते देखा। इससे हड़कंप मच गया। परिजनों ने कमरे के दरवाजे खोले, तो उसमें आग की लपटें निकलती दिखीं। मकान की बिजली काट दी गई। मोहल्ले के लोगों सबमर्सिबल पंप चलाकर बाल्टियों से पानी डालना शुरू किया। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। विनीत ने बताया कि आग से दो कूलर, कपड़े भरे दो ब्रीफकेस, 25 हजार की नगदी, बड़े बक्से में रखे कपड़े, दो मेजें, टीवी समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें