फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
प्रमोद की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवाबगंज। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक कीे मौत हो गई। शव रविवार रात भर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा रहा।
विज्ञापन

सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के गांव सोना जानकीपुर निवासी प्रमोद राजपूत (33) रविवार रात को पड़ोसी गांव डभौआ से दावत खाकर पैदल घर जा रहा था।
तभी गांव नगला दुर्गा को जाने वाले रास्ते के पास किसी वाहन ने उसके टक्कर मार दी। इससे वह सड़क से कुछ दूरी पर झाड़ियों में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।
सोमवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने वहां शव पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छोटे भाई कुलदीप ने बताया कि प्रमोद की शादी नहीं हुई थी। बड़े भाई अवनीश राजपूत व पूरन राजपूत हैं। मां मुन्नी देवी रो-रोकर बेहाल हो गए। प्रमोद मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें