फर्रुखाबाद। किला घाट पर गंगा में उतराते मिले महिला शव की उसके बेटे ने शिनाख्त की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की पानी में डूबने से मौत होने की पुष्टि की गई है। महिला दो दिन से लापता थी।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के छावनी क्षेत्र के किला घाट पर शनिवार शाम को महिला का शव उतराता मिला था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के मुताबिक महिला 36 घंटे पहले पानी में डूबने से मौत होने की पुष्टि की गई है।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला इमली दरवाजा निवासी आसिफ ने रविवार देर शाम पोस्टमार्टम हाउस में महिला की शिनाख्त मां यासमीन(45) के रूप में की। आसिफ ने बताया कि मां यासमीन शुक्रवार को अचानक घर से निकल गई थीं। उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। सूचना पर पहुंचे पति इकरार ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। (संवाद)