कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव धमगवां के पास शनिवार देर रात सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। राहगीरों ने 40 वर्षीय युवक को सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा देख यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रकायमगंज भिजवाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक नीले रंग की पैंट और क्रीम शर्ट पहने हुए था। उसकी जेब से एक बाइक की चाबी बरामद हुई है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह किसी वाहन से हो सकता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।