फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शराब के नशे में युवक ने दोनों हाथों की नसें काटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शराब का नशा इतना चढ़ा कि एक युवक सुध-बुध खो गया। उसने घर में रखे धारदार हथियार से दोनों हाथों की नसें काट लीं। खून से लथपथ देख बहन ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ जेएनवी रोड निवासी मोहम्मद शहजाद (32) ने रविवार शाम शराब पी ली। नशा इस कदर चढ़ा कि वह सुधबुध खो बैठा। वह घर में चीख-पुकार व गाली-गलौज करता रहा। परिजनों ने समझाने का प्रयास किया, मगर वह उत्तेजित ही रहा। परेशान परिजनों ने उसे अकेला छोड़ दिया। उसने घर में रखा धारदार हथियार उठाकर अपने दोनों हाथों की नसें काट लीं। नसें कटने से अधिक खून बहने लगा। शहजाद के चुप हाेने पर परिजन देखने पहुंचे, तो खून से लथपथ देख भौचक्के रह गए। बहन गजाला ने एंबुलेंस बुलाकर रात करीब एक बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें