फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुलिस के सामने युवक ने अधेड़ को जड़े थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। पौधे लगाने से मना करने पर युवक ने अधेड़ को पुलिस के सामने थप्पड़ जड़ दिए। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जानकारी होने पर युवक के भाई ने अधेड़ के पुत्र का ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। पुत्र ने दोनों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के गांव पुराना गनीपुर में सड़क किनारे एक युवक पौधे लगा रहा था। गांव के ही छोटेलाल वर्मा ने इसका विरोध किया। गुस्साए युवक ने छोटेलाल वर्मा को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाया। घटना की जानकारी मिलने 112 पुलिस मौके पर पहुंची। सिपाहियों के सामने युवक ने फिर छोटेलाल वर्मा को थप्पड़ जड़ दिए। पुलिस युवक को थाने ले गई। युवक के भाई को जैसे ही यह जानकारी हुई तो उसने छोटेलाल के पुत्र अभिषेक को पीट दिया। सिर में ईंट मार दी, जिससे उसका सिर फट गया। अभिषेक ने दोनों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें