फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की गई जान

विज्ञापन
फोटो-11 घटनास्थल पर बिलखती पुत्री रिंकी को संभालते पिता राकेश।संवाद
विज्ञापन
कमालगंज। लखनऊ से फर्रुखाबाद की ओर जा रही उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन सिग्नल न मिलने के कारण खुदागंज स्टेशन पर रुकी तो युवक लघुशंका करने के लिए नीचे उतर गया। ट्रैक पार करने के दौरान फर्रुखाबाद की ओर आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना देख ट्रेन में मौजूद परिजन बिलखने लगें। युवक लखनऊ स्थित रिश्तेदारी में कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था।
विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र के हुसैनपुर तराई निवासी राकेश राजपूत लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी बहनोई सोमप्रकाश के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनके साथ पुत्री द्रोपदी, एटा जिले के नयागांव थाने के गांव रामनगर निवासी दामाद रजत राजपूत (35), पुत्री रिंकी उर्फ नारायनी देवी आदि भी गए थे। रविवार को सभी लोग उत्सर्ग एक्सप्रेस पर सवार होकर फर्रुखाबाद आ रहे थे। सुबह करीब 11:45 बजे सिग्नल न मिलने के कारण ट्रेन खुदागंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी।

ट्रेन रुकने के बाद रजत लघुशंका करने के लिए ट्रेन से नीचे उतर गया। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान कासगंज से कानपुर की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15040 की चपेट में आने से रजत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देख ट्रेन में सवार यात्रियों के चिल्लाने पर ससुर राकेश ने नीच उतर कर देखा तो रजत का शव देख बिलखने लगे। जानकारी पर पत्नी रिंकी व साली द्रोपदी भी ट्रेन से उतर गई। सूचना पर खुदागंज चौकी से हेड कांस्टेबल कृष्णा जादौन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

जीआरपी दरोगा जयप्रकाश ने घटनास्थल पर पहुंच परिजन से पूछताछ की। राकेश ने बताया कि वह बुधवार को बहनोई के घर लखनऊ गए थे। शुक्रवार को भांजे का गोदभराई कार्यक्रम हुआ था। रजत के एक पुत्र कार्तिक (3) व पुत्री हर्षिता (2) है। दरोगा जयप्रकाश ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फोटो-11 घटनास्थल पर बिलखती पुत्री रिंकी को संभालते पिता राकेश।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें