फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चलती ट्रेन में चढ़ने से गिरा युवक घायल

Fri, 31 Oct 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। कन्नौज जिला के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के दुर्गुजपुर निवासी उमेश चंद्र मिश्रा का 20 वर्षीय पुत्र श्याम बृहस्पतिवार को दिल्ली जाने के लिए कस्बा के रेलवे स्टेशन पहुंचा।
विज्ञापन

शाम करीब 7:30 बजे कानपुर- फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन स्टेशन से रवाना हुई। श्याम चलती ट्रेन में सवार होने के लिए दौड़ पड़ा। चढ़ने के दौरान पैर फिसल जाने से युवक गिर गया। प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच पैर फंसने से पंजा कट गया।
उसे सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। श्याम ने बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन में देरी होने से वह फर्रुखाबाद स्टेशन के लिए ट्रेन में चढ़ने लगा। तभी पैर फिसल गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें