फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हाइड्रोलिक उठाते समय एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 04 Oct 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-06, विकास राजूपत का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन - फोटो : reasi news
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक उठाते समय ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। उसे गांव का ही ट्रैक्टर मालिक एटा जिले के खरसुलिया में घूरा डलवाने ले गया था।
विज्ञापन

हादसे के बाद मालिक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। परिजनों को उस पर संदेह है। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मेरापुर थाने के गांव देवसनी निवासी विकास राजपूत (26) बृहस्पतिवार दोपहर गांव के ही एक ट्रैक्टर पर एटा जिले के नयागांव थाने के गांव खरसुलिया में घूरा डालने गया था।
परिजन बताते हैं कि खेत में घूरा पलटने के लिए जैसे ही ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक उठाई, उसमें ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। विकास उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पिता लोहिया अस्पताल ले गए। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिता चंद्रसेन राजपूत ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक ट्रैक्टर मालिक विकास को अपने साथ ले गया था। घटना के बाद मालिक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। विकास उनका इकलौता बेटा था। उसकी डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। परिवार में पत्नी सरिता, बहन रेनुका और मां सरला है। 25 दिन पहले उसके बेटा हुआ था।
कादरीगेट थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एटा जिले के थाना नयागांव के गांव खरसुलिया से युवक लोहिया अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। परिजन करंट लगने से मौत की बात कह रहे थे। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें