फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मायके में रह रही महिला की हालत बिगड़ने से मौत

Sun, 28 Sep 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ससुरालियों से विवाद के बाद मायके में रह रही एक महिला की हालत बिगड़ गईं। परिजन लोहिया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन मौत की वजह नहीं बता पाए।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के पास निवासी रोडवेज के सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक राजेश पाण्डेय ने अपनी पुत्री रेनू का विवाह भोलेपुर निवासी रोडवेज के परिचालक आशीष दुबे से किया था। ससुरालियों से विवाद के बाद मुकदमे के चलते करीब ढाई साल से रेनू मायके में रह रही थी। उसके कोई संतान नहीं है।
रविवार देर शाम घर में रेनू की हालत बिगड़ गईं। पिता परिजनों के साथ लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद ईएमओ डॉ. अभय श्रीवास्तव ने रेनू को मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि समझ नहीं आ रहा क्या हुआ।
विज्ञापन

परिवार में मां निर्मला, भाई डब्बन और रोहित हैं। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें