फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बीमारी से तंग महिला ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा (फर्रुखाबाद)। मेरापुर थानाक्षेत्र के गांव दहेलिया निवासी महिला ने बीमारी से तंग आकर रविवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम दहेलिया निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव पत्नी व बच्चों के साथ जनपद एटा थाना नयागांव क्षेत्र के गांव सराय अगहत में रह रहे थे। रविवार रात धर्मेंद्र की पत्नी पुष्पा देवी (50) ने छत के कुंडे में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुत्र प्रभात ने बताया कि उसकी मां काफी समय से बीमार चल रही थी। पिता धर्मेंद्र कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बहन रूबी बिहार प्रांत में प्राइमरी स्कूल में अध्यापक है। थाना नयागांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जनपद एटा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें