भरहेपुर गावं में ग्रामीण को घर में घुसकर पीटा और घरेलू सामान तोड़ दिया। मारपीट में ग्रामीण का हाथ टूट गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल का मेडिकल करवाया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश भी मारी, लेकिन वह नहीं मिले।
कोतवाली फतेहगढ़ की चौकी सरह के गांव भरहेपुर निवासी वीरेंद्र सिंह शनिवार को शौच के लिए जा रहे थे। जब बह खेत पहुंचे तभी गांव के तेजवीर ने उसको रोक लिया। उसने वीरेंद्र से कहा कि तुम मेरे दुश्मन की मदद कर रहे हो। वीरेंद्र ने इनकार किया तो वह गाली देने लगा। विरोध करने पर वीरेंद्र को लाठी डंडों से पीटा।
वीरेंद्र ने भागकर अपनी जान बचाई। वह अपने घर के अंदर ही पहुंचा, तभी तेजवीर, यशवीर, बलवीर,मान सिंह गालीगलौज करते हुए घर में घुस आए। हमलावरों ने घर का सामान तोड़ डाला और मारपीट की। इससे वीरेंद्र का हाथ टूट गया। हमलावर जान माल की धमकी देकर चले गए।
आस पास के लोगों ने हमलावरों को खदेड़ा। पुलिस ने वीरेंद्र की तहरीर पर चारों हमलावरों के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायल वीरेंद्र का मेडिकल करवाया। कोतवाल अजयनरायण सिंह ने बताया कि वीरेंद्र की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।