फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बरेली में तैनात सिपाही की मौत

Thu, 21 May 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली निवासी सिपाही सूरज सिंह की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार देर शाम शव गांव पहुंचा।
विज्ञापन


सूरज सिंह वर्ष 2011 बैच के सिपाही थे और वर्तमान में बरेली में तैनात थे। उनकी पत्नी अंजू उर्फ नन्हीं भी उनके साथ रहती थीं। परिवार में तीन बच्चे ललित, सुधि और रिशु हैं। पिता रामऔतार ने बताया कि मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। शव गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार उनके आवास पर जुट गए। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सिपाही का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें