फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संघ के सौ साल पूरे होने पर निकला पथ संचलन

Mon, 06 Oct 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो- 05, पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवक। स्रोत जागरुक पाठक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने पथ संचलन निकालकर एकजुटता का संदेश दिया। संघ के सौ साल पूरे होने पर पंक्तिबद्ध होकर निकले स्वयंसेवकों पर कई स्थानों पर लोगों ने फूलों की वर्षा की।
विज्ञापन


सौ साल पूरे होने पर संघ देश भर में शताब्दी वर्ष मना रहा है। राजीव गांधी नगर की सावरकर शाखा ने रविवार को पथ संचलन का कार्यक्रम किया। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक गणवेश में पहुंचे। सभी पंक्तिवद्ध होकर गणेश पार्क से ठंडी सड़क, रेलवे स्टेशन तिराहा, रेलवे रोड, छक्का नाजिर कूंचा, नई बस्ती, असगर रोड होते हुए राजीव गांधीनगर स्थित प्रारंभ स्थल पर पहुंची।
रास्ते में स्वयंसेवकों पर लोगों ने फूलों की वर्षा की। पथ संचलन निकालकर लोगों को एकजुटता और अनुशासन का संदेश दिया गया। इसमें स्वयंसेवक नगर संघ चालक सुशील, सहनगर संघ चालक राजकिशोर, नगर प्रचार प्रमुख ज्योति प्रकाश, शाखा कार्यवाह केदार शाह, ब्रजदीप, पियूष, आशाराम, केके मिश्रा, आदित्य, शशांक, देशदीपक आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें