फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अस्पताल में विवाद निपटाने गए सिपाही को पीटा, वर्दी फटी

Sun, 16 Nov 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद की सूचना पर यूपी 112 के सिपाही मौके पर पहुंचे। एक पक्ष का सिपाहियों से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

गुस्साए हमलावरों ने सिपाहियों को पीट दिया। इससे एक सिपाही की वर्दी भी फट गई। सिपाही ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना कादरीगेट क्षेत्र के गांव भाऊपुर निवासी अनूप जाटव शनिवार को बाइक से गांव जा रहे थे। इस दौरान कार की टक्कर से अनूप घायल हो गए। कार चालक अनूप जाटव को फतेहगढ़ स्थित हॉस्पिटल लेकर आया। इस दौरान दोनों के परिजन भी पहुंच गए। किसी बात को लेकर परिजनों में विवाद होने लगा। जानकारी मिलने पर यूपी 112 के सिपाही राहुल मलिक व वीरेंद्र मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने बीच बचाव का प्रयास किया तो एक पक्ष से उनकी कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ने पर हमलावरों ने सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। सिपाही राहुल मलिक की पैंट फट गई। सिपाही राहुल मलिक ने अंजीत कुमार, जौन, पुष्पा देवी निवासी भाऊपुर व निकुंज कुमार निवासी नरसिंहपुर कोतवाली कायमगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी फतेहगढ़ रणविजय सिंह ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था, इनमें दो नाबालिग थे, उन्हें पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें