कमालगंज। कस्बे के रेलवे स्टेशन तिराहे से सवारी बैठाकर सोमवार शाम एक टेंपो फतेहगढ़ जा रहा था। तभी भोजपुर बघार के निकट सामने से आ रही पिकअप की टक्कर के बाद टेंपो सड़क किनारे स्थित पेड़ में भिड़ गया। टेंपो में करीब आठ लोग सवार थे। हादसे में फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के निकट स्थित कार्बन नगला निवासी पुष्कर (60), फतेहगढ़ के सिविल लाइन निवासी मेराज अहमद (40), दिव्या, पारुल, अंजली व अर्चना को चोटें आई हैं। घायल पुष्कर व मेराज को दूसरे टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। (संवाद)