फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दिल्ली से लौट रहे यात्री को जहरखुरानी गिरोह ने लूटा

Tue, 30 Sep 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-10, सीएचसी में भर्ती जहरखुरानी का शिकार रामजीत।संवाद
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। दिल्ली से रोडवेज बस में अपने घर लौट रहे यात्री को जहरखुरानी गिरोह ने शिकार बना लिया। गिरोह ने उनका मोबाइल और नकदी लूट ली। घायल यात्री को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन




कासगंज जनपद के थाना पटियाली क्षेत्र के गांव खब्बू नगला निवासी रामजीत अभी कायमगंज के मोहल्ला झील में रहते हैं। रविवार रात वह दिल्ली से बस में सवार होकर वह घर लौट रहे थे। रास्ते में गिरोह ने उन्हें बेहोश कर लूट लिया। बस चालक व परिचालक ने सोमवार सुबह रामजीत को पुलगालिब तिराहे पर उतारा। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस से सूचना पाकर युवक की पत्नी रेनू भी सीएचसी पहुंच गईं।
उन्होंने बताया कि रामजीत दिल्ली में एक स्टील फैक्टरी में काम करते हैं। पत्नी ने बताया कि बस में फोन पर बात होने के दौरान ही किसी समय गिरोह ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इसके बाद कपड़े का बैग छोड़कर मोबाइल व नकदी लूट ली। उधर, गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रामजीत को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष अनुराग मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें