फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पड़ोसी ने छेड़छाड़ कर किशोरी का सिर फोड़ा, एक माह बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं

Tue, 28 Oct 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक महीने पहले घर में अकेली एक किशोरी से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर सिर पर वार कर दिया। किशोरी को चार टांके लगवाने पड़े।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने अबतक न तो किशोरी का सीटी स्कैन कराया और न ही रिपोर्ट दर्ज की। पिता ने दरोगा पर बेटी को हड़काकर मनमर्जी वीडियो बनवाने का आरोप लगाया। पिता एक माह से अफसरों से गुहार लगाकर कार्रवाई के लिए भटक रहा है।
कादरीगेट थाने के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को घर में अकेला देख 26 सितंबर की रात करीब 10 बजे पड़ोस के ही युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने किशोरी के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। उसके सिर में चार टांके लगाए गए। डॉक्टर ने सीटी स्कैन के लिए लिखा, मगर पुलिस ने आज तक नहीं कराया।
विज्ञापन

मामले में किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी को 29 सितंबर तक हिरासत में रखकर पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई करके छोड़ दिया। आरोप है कि थाने के एक दरोगा ने पिता पर झूठा मुकदमा लगाकर जेल भेजने की धमकी देकर अपने माफिक बयान करवाकर बेटी का वीडियो बना लिया। इसके बाद अबतक उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी। अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित ने एसपी, सीओ के दरबार में पेश होकर गुहार लगाई, फिर भी न्याय नहीं मिला। उसने मुख्यमंत्री, उपमु्ख्यमंत्री, राज्य महिला आयोग को शिकायत भेजकर न्याय की गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस घटना की आज ही रिपोर्ट दर्ज करवाकर आरोपी पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें