फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चलती कार में लगी आग, चालक पिता ने पुत्र के साथ कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के सांडी मार्ग पर वैटगंज पुलिया के पास बृहस्पतिवार शाम चलती कार में आग लग गई। कार सवार पिता-पुत्र ने कूदकर जान बचाई। आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल के पानी से आग पर काबू पाया। अग्निशमन वाहन पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग बुझा ली थी।
विज्ञापन




फर्रुखाबाद जनपद के कादरी गेट थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी श्रवण कुमार दीक्षित स्टेशनरी का व्यापार करते हैं। वह विशेष कर एलआईसी की स्टेशनरी सप्लाई करते हैं। श्रवण के मुताबिक, शहर के आलू थोक निवासी एलआईसी एजेंट राजेश्वर सिंह, सिनेमा चौराहा निवासी संदीप सिंह और धर्मशाला रोड निवासी नीरज सिंह ने उनसे नए साल पर उनके नाम की प्रिंटेड डायरी और कैलेंडर बनाने का ऑर्डर दिया था।

बृहस्पतिवार शाम श्रवण अपने पुत्र ओम के साथ तीनों लोगों को डायरी और कैलेंडर की डिलीवरी देने कार से जा रहे थे। इस दौरान वैटगंज पुलिया के पास अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। चंद सेकेंड में आग की लपटें उठने लगीं। श्रवण ने फौरन कार रोकी और पुत्र समेत बाहर कूद गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर मौजूद मोहल्लेवासियों ने श्रवण के साथ कार में पीछे रखीं डायरी बाहर निकलवाईं। आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल के पानी से आग बुझाना शुरु किया।
विज्ञापन




मोहल्लेवासी अभिषेक गुप्ता, विपिन पाल, मोनू, अश्वनी गुप्ता, अमित अवस्थी के मुताबिक, फोन करने के 30 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई। तब तक आग बुझ चुकी थी। दमकलकर्मियों ने भी कार पर पानी डाला। पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद ही फायर ब्रिगेड की टीम वापस गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें