फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अस्पताल में भर्ती मां को देखने आई बालिका से छेड़खानी

Mon, 02 Jun 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती अपनी मां को देखने आई कक्षा आठ की छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। उसकी चीख-पुकार पर पहुंचे पिता ने पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। बालिका का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी ई-रिक्शा चालक की पत्नी दो दिन से लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। कक्षा आठ में पढ़ रही बेटी मां को देखने आई थी। पिता ने छोटी बेटी के लिए दुकान से बिल्कुट लाने के लिए भेज दिया। छात्रा जब प्रथम तल की सीढि़यों से उतर रही थी, तभी एक युवक ने उसे पकड़ लिया। वह खींचकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस पर वह बचाव के लिए चीख-पुकार करने लगी।
आवाज सुनकर पहुंचे उसके पिता ने छेड़छाड़ करने वाले युवक से छुड़ाया। इसी दौरान कई अन्य तीमारदार भी पहुंच गए। पिता ने उसकी पिटाई की और अस्पताल चौकी पुलिस को सौंप दिया। मासूम छात्रा का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने के करीब आधा घंटे बाद कादरीगेट थाना इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ चौकी पहुंचे। उन्होंने पीड़िता और पिता से जानकारी हासिल की। आरोपी को थाने ले गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पिता से तहरीर लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें