फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव होने से घर में लगी आग से घरेलू सामान खाक

विज्ञापन
गांव शिकारपुर में आग लगने के बाद मायूस खड़े परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
गैस रिसाव से घर में लगी आग, सामान जला
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। घर पर चाय बनते वक्त अचानक सिलिंडर से गैस रिसाव होने से आग लग गई। तेज लपटों ने घर के सामान को भी चपेट में ले लिया। चीख-पुकार पर मोहल्ले के लोगों ने बुझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब तक पांच हजार की नगदी समेत पूरा सामान राख हो गया।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव कटरी गंगपुर के मजरा शिकारपुर निवासी गोपाल (25) पुत्र बादशाह की पत्नी श्रीदेवी सुबह छह बजे गैस पर चाय बना रही थीं। उसी समय सिलिंडर से गैस रिसाव होने से आग लग गई। चीख-पुकार पर पहुंचे गोपाल ने सिलिंडर का रेगुलेटर बंद करने का प्रयास किया, मगर सफल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह भी काफी झुलस गया। आग ने घरेलू सामान को भी चपेट में ले लिया। घर में रखे पांच हजार रुपये समेत अनाज, बेड, बक्सा, कपड़े सब कुछ जलकर राख हो गया। सूचना पर लेखपाल सुरेश चंद्र ने गोपाल के घर पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट बनाई। गोपाल के घर में खाने तक को कुछ न रहा। पड़ोसियों ने खाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें