फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, दो जख्मी

Sat, 24 Jan 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। इन घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।  शहर कोतवाली के मोहल्ला दीनदयाल बाग निवासी संविदा लाइन मैन सुनील कुमार पुत्र गिरीश चंद्र शुक्रवार की देर रात पांचाल घाट से बाइक से घर लौट रहे थे।  रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर सुनील की मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे
विज्ञापन


परिजनों ने पांचाल घाट कादरी गेट रोड पर जाम लगा दिया।  पुलिस ने परिजनाें को समझाकर  जाम खुलवा दिया था।  शव को लोहिया अस्पताल के शवगृह भिजवा दिया गया।  शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के भाई अनिल ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उधर, फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नगला नैन निवासी हरवीर सिंह यादव अपने गांव जिला एटा थाना राजारामपुर के गांव नहर मोर्चा गए थे। शनिवार की सुबह वह बाइक से घर लौट रहे थे।  थाना शमसाबाद के गांव कलुआपुर सानी के पास से गुजरने के दौरान
विज्ञापन


सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गए। इसी तरह  गांव धंसुआ निवासी मनोज कुमार शहर की एक दुकान पर काम करते  हैं। शुक्रवार की रात वह  साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही बाइक से इनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मनोज कुमार घायल हो गए। बाइक चालक गिर पड़ा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में ले लिया। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें