फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खुदकुशी मामले में मृतक पर तमंचा रखने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। बीमारी से परेशान होकर तमंचे से खुद को गोली मारकर पूर्व सभासद ने जान दे दी थी। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला जटवारा निवासी पूर्व सभासद अशोक पालीवाल ने बीमारी से परेशान होकर रविवार सुबह घर के आंगन में 315 बोर के तमंचे से खुद को गोली मारकर जान दे दी थी। पुलिस ने शव के पास से तमंचा बरामद किया था। उनकी पत्नी शालिनी पालीवाल 18 साल से मायके में रह रहीं थीं। बेटे ऋषभ का आना जाना था। कुछ दिन पहले ही बेटा पिता के पास से ननिहाल गया था।
मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने तमंचा रखने के आरोप में मृतक अशोक पालीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पूर्व सभासद का शव सोमवार सुबह उनके गांव कारव गंगा किनारे जलप्रवाह के लिए ले जाया गया। उन्होंने सुसाइड नोट में अपनी अंतिम इच्छा व्यक्त की थी। घर से शव उठते ही चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें