घटना स्थल पर पड़ी बाइक व जांच करती पुलिस।
- फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक के परखचे उड़ गए। सवार युवक दूर जा गिरा। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को लोहिया अस्पताल भेजा। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में लेकर कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव खुम्मरपुर निवासी इंदरअली का 20 वर्षीय पुत्र साजन सुबह करीब साढ़े नौ बजे शहर जा रहा था। वह बरौन से कुछ दूर पहुंचा ही था कि फर्रुखाबाद की ओर से आ रही एक कार ने टेंपो को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के तीन टुकड़े हो गए। बाइक सवार साजन उछलकर दूर जा गिरा। उसके गंभीर चोटें आईं।
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। बावजूद उसके सिर में चोट नहीं आई। दोनों पैर कुचल गए हैं। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
कार नवाबगंज अस्पताल में तैनात नर्स की बताई जा रही है। घायल के चाचा इदरार अली ने चालक मोहित शर्मा पुत्र उमेश चंद्र निवासी बिर्राबाग कादरीगेट, शहर कोतवाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।