फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दो घरों में अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कस्बा चौकी पुलिस ने गंगा दरवाजा में छापा मारकर दो घरों में बिना लाइसेंस के भारी मात्रा पटाखे पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बरामद आतिशबाजी जब्त कर ली।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी हरिओम कौशल व गोविंद कौशल ने दिवाली पर पटाखे बेचने के लिए अपने-अपने घरों में कई प्रकार के विस्फोटक पटाखे आदि का स्टाक कर रखा था। इसकी सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी वीएस तिवारी ने फोर्स के साथ छापा मार दिया। घरों की तलाशी ली गई। हरिओम कौशल के यहां एक बोरी पटाखे बरामद हुए हैं। इसमें कई प्रकार के पटाखे रखे थे। गोविंद कौशल के यहां विभिन्न प्रकार के पटाखों से भरे पांच बोरी बरामद हुईं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने दिवाली पर बेचने के लिए यह माल इकट्ठा किया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें