फर्रुखाबाद। दिवाली, गोवर्धन पूजा व भाई दूज की भीड़भाड़ में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एसपी विकास कुमार ने फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ के बाजारों में चौपहिया, तिपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने वाहनों के लिए डायवर्जन व्यवस्था शुरू कर दी है।
लालगेट से चौक, पक्का पुल तक चौपहिया वाहन नहीं जाएंगे। तिकोना से चौक, लालगेट तक कोई चौपहिया, टेंपो, ई-रिक्शा नहीं जाएंगे। पल्ला मठिया मंदिर से चौक की ओर चौपहिया व तिपहिया वाहन नहीं घुसेंगे। साहबगंज चौराहा से कोतवाली की ओर कोई वाहन नहीं आएगा। दोपहिया वाहनों की पार्किंग कमला टॉकीज, गुरुकुल विद्यालय के सामने व आईटीआई चौराहा के पास रहेगी।
फतेहगढ़ आर्मी चौराहा से मुख्य बाजार में चौपहिया, व तीन पहिया वाहन नहीं घुसेंगे। जिला जेल से आने वाले वाहन चार व तीन पहिया वाहन बाजार में नहीं आएंगे। एलआईसी तिराहा से फतेहगढ़ बाजार में चार पहिया, व तीन पहिया वाहन पूरी तरह बंद रहेंगे। दोपहिया वाहनों की पार्किग केंद्रीय विद्यालय के सामने, ब्लू हैवन होटल के सामने व रोडवेज वर्कशॉप के सामने, कुमार पेट्रोल पंप के सामने रहेगी। उन्होंने संबंधित अफसरों को यह व्यवस्था सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।