मोहम्मदाबाद। मंदिर से लौट रही युवती को घेरकर युवक ने छेड़छाड़ की। पिता जब शिकायत करने गया तो दबंग युवक ने तमंचा तानकर हत्या की धमकी दी। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। पीड़ित युवती ने एसपी से शिकायत कर परिवार की सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती 25 मई को दोपहर करीब 1.30 बजे मंदिर से पूजा कर वापस घर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही युवक ने रोक लिया और छेड़छाड़ की। युवती किसी तरह जान बचाकर भागी। इस पर दबंग ने युवती को गाली-गलौज किया। युवती घटना की जानकारी अपने पिता को दी तो वह युवक के घर शिकायत करने पहुंचे। इस पर दबंग ने तमंचा तान दिया और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवती ने एसपी से घटना के संबंध में प्रार्थनापत्र दिया। कहा कि युवक द्वारा तमंचा तानते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है। युवक के उसके परिवार को जान का खतरा है।