शमशाबाद। गंगा नदी में पानी पानी के दौरान पैर फिसलने से बालक डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने दो घंटे के बाद बालक का शव बाहर निकाला। तीन साल पहले बालक के पिता की भी गंगा में डूबने से जान चली गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि बालक मां के साथ खेत में गेहूं एकत्र कराने के लिए आया था।
थाना क्षेत्र के गांव अचानकपुर निवासी आंशिक (7) पुत्र संदीप कुमार मां प्रीति देवी के साथ शनिवार को गंगा के पार खेत में गेहूं इकट्ठा करने गया था। इसी बीच मां को नींद आ गई। शाम करीब सात बजे आंशिक गंगा में पानी पीने के लिए गया। यहां बालक का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया।
मां जब जागी तो उसने पुत्र को न देखकर चीख पुकार मचाई। खेत में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए। सभी ने गंगा नदी में बालक की तलाश शुरू की। रात करीब 9 बजे आंशिक का शव गंगा में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और पूछताछ की। मृतक के एक बहन चांदनी (4) है। मां प्रीति का रो-रो कर बुरा हाल था।