फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ब्लड बैंक में ए व ओ पॉजिटिव रक्त खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबा। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल के 600 यूनिट वाले ब्लड बैंक में ए व ओ पॉजिटिव रक्त खत्म हो गया है। रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक मात्र आठ यूनिट ही रक्त बचा था। दोपहर 12 बजे तक ब्लड बैंक से चार मरीज बिना रक्त लिए लौटने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

शासन की प्राथमिकताओं में शामिल जननी सुरक्षा योजना के मरीजों को बिना विनिमय के रक्त देने के उच्चाधिकारियों के आदेश के चलते ब्लड बैंक में रक्त खत्म हो गया। स्थिति यह हो गई कि रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक बी पॉजिटिव का एक, बी निगेटिव व एबी पॉजिटिव के दो-दो व ओ निगेटिव का तीन यूनिट रक्त ही बचा। जबकि ओ व ए पॉजिटिव का एक भी यूनिट नहीं बचा। ऐसे में ब्लड बैंक में आने वाले जरूरतमंद मरीजों के तीमारदारों को रक्त नहीं मिल पा रहा है।
दोपहर 12 बजे एबी पॉजिटिव रक्त लेने पहुंचे आवास विकास कॉलोनी के धर्मेंद्र को फिलहाल इस ग्रुप का रक्त न होने की बात कहकर वापस किया गया। धर्मेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीती महिला अस्पताल में भर्ती हैं। एक-दो घंटे में दोबारा आकर देख लेने की बात कही गई है। रक्त न होने की वजह से इमरजेंसी वाले मरीजों को मजबूरन निजी ब्लड बैंक जाकर धन खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन


रक्त देने से कतराते हैं परिजन
जननी सुरक्षा योजना के मरीजों के साथ कई तीमारदार स्वस्थ आते हैं, मगर उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ब्लड बैंक का कोई भी कर्मचारी उनसे बदले में रक्त देने की बात कहने से घबराता है। कर्मियों का कहना है कि हर तीमारदार बिना एक्सचेंज के रक्त लेना चाहता है। एक-दो बार कहने पर वह रक्त देने वाला न होने की बात कह देता है। पहले रक्त का आदान-प्रदान होता रहता था, मगर अब ऐसा नहीं है, यही वजह है कि रक्त खत्म हो गया।

जननी सुरक्षा योजना में सभी को बिना एक्सचेंज रक्त देने से दिक्कत आने लगी है। वह इस समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। पहला यूनिट बिना एक्सचेंज, तो दूसरे में एक्सचेंज करवाना ठीक रहेगा। नहीं तो कई जरूरतमंदों को बड़ी दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

-डॉ. जगमोहन शर्मा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें